'चाय पर चर्चा अभियान' से दो करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे मोदी

BJP launches its 'Chai par charcha campaign'
नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2014 में 272 के आंकड़े को पाने के लिए भाजपा ने आज अपना 'चाय पर चर्चा' अभियान लांच कर दिया है। जिसके द्वारा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी अलग अलग राज्‍यों और जिले के लोगों को संबोधित करेंगे। इसमें दो घंटे का एक स्‍पेशल कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें आधा घंटा भाजपा का कोई वरिष्‍ठ नेता भाषण देगा और बाकी डेढ़ घंटे जनता सवाल पूछेगी। इस विशेष अभियान की पहचान के लिए एक वीडियों भी तैयार किया गया है।

वरिष्‍ठ भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज ने आज कहा कि हमने इस अभियान में डीटीएच, सेटेलाइट, इंटरनेट, मोबाईल फोन और सोशल नेटवर्क, संचार के सभी साधनों का इस्‍तेमाल किया है। उन्‍होने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि जिनके पास मोबाईल फोन या इंटरनेट एक्‍सेस नहीं है, वह हमारे नेताओं से बात नहीं कर पाएंगे, हम जहां के लोगों से संपर्क करेंगे, वहां जाने से पांच दिन पहले अपने कार्यक्रम की घोषणा कर देंगे।

इस कार्यक्रम के लिए 1031 जगहों का चयन किया गया है, जिसमें तीन चरण रखे गये हैं, शेयर (अपने अनुभव बांटे), आस्‍क (सवाल पूछें) और सजेस्‍ट (अपने सुझाव दें)।

यह भाजपा का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है जिसकी शुरूआत आज हो गई है लेकिन कार्यक्रम के लिए औपचारिक समारोह 12 फरवरी को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+