2024 के लिए भाजपा में मंथन शुरू, 144 सीटों पर पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य

नई दिल्ली, 07 सितंबर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को अभी से तैयार करना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्य रणनीतिकार अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली मे पार्टी मुख्यालय में इस सिलसिले में अहम बैठक की। इस बैठक में शीर्ष मंत्री भी शामिल हुए। बैठक में आगामी चुनाव में 144 कमजोर लोकसभा सीटों पर मंथन किया गया और इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे इन सीटों पर पार्टी को मजबूत किया जा सके।

nadda

गौर करने वाली बात है कि मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, शीर्ष केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में बैठक की, जिसमे अमित शाह ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तभी मजबूत सरकार होगी। बैठक में स्मृति ईरानी, अश्विनी वार्ष्णेय, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, गजेंद्र सिंह शेखावत, जी किशन रेड्डी, एन मुरुगन, प्रह्लाद पटेल, प्रह्लाद जोशी, पुरुषोत्तम रुपाला, कृष्ण पाल गुज्जर, किरन रिजिजू, अन्नपूर्णा देवी, अजय मिश्रा टेनी, महेंद्र पांडे, पंकज चौधरी मौजूद थे।

इसके अलावा बैठक में राजीव चंद्रशेखर, संजीव बाल्यान, वीके सिंह, भगन सिंह कुलस्ते, गिरिराज सिंह, रावसाहेब पाटिल, बीएल वर्मा, कौशल किशोर, दर्शन जरदोश, अनुराग ठाकुर, सुभाष सरकार भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार के मंत्रियों की ग्राउंड रिपोर्ट पर बैठक में चर्चा की गई और जीत के लिए जरूरी उपायों पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से 144 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई है, जहां पर पार्टी कमजोर है। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से कहा गया कि वह इन सीटों पर पार्टी को मजबूत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+