असमंजस में बीजेपी: हिना ने दी धमकी, अनुच्छेद 370 को हटाया तो उठा लूंगी बंदूक
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मिशन 44 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में अनुच्छेद 370 शामिल है। मगर अब इस एजेंडे पर पार्टी में दो फाड़ होते दिख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर चुनाव में पार्टी का चेहरा बन चुकीं हिना बट ने इस पूरे मामले में एक विवादास्पद और चौंकाने वाला बयान देकर पार्टी को दुबिधा में डाल दिया है। हिना बट ने कहा है कि अगर अनुच्छेद 370 हटाया जाता है तो वह बंदूक भी उठा सकती हैं।

हिना का कहना है कि कश्मीर और यहां की अवाम की पहचान के लिए अनुच्छेद 370 का रहना जरूरी है, अगर ये अनुच्छेद हटाया जाता है तो हमारी पहचान भी मिट जाएगी और यह हमें मंजूर नहीं है। आपको बता दें कि हिना बट श्रीनगर के अमीराकदल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। हिना का कहना है कि घाटी में कुछ लोग बिना बात के अनुच्छेद 370 को लेकर विवाद पैदा करने में लगे हुए हैं।
हिना ने कहा कि हमारी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में इसे हटाने का जिक्र कब हुआ है? उन्होंने कहा कि मैंने तो ऐसा घोषणापत्र पहीं देखा और अगर किसी ने देखा है तो मेरे सामने लेकर आए।
हिना ने कहा कि, भाजपा की कश्मीर में लगातार बड़ रही लोकप्रियता से हमारे विरोधी बौखलाए हुए हैं। हिना का कहना है कि हम घाटी में मिशन 44 को अंजाम देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं लेकिन इसके लिए अनुछेद 370 की बात नहीं की जा रही है न ही उसके साथ छेड़छाड़ का कोई इरादा है।












Click it and Unblock the Notifications