BJP के स्थापना दिवस पर बोले पीएम, 'बीजेपी के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं'

Recommended Video

      PM Modi ने BJP Foundation Day पर Party Workers के लिए बोली ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, भाजपा देश को बदलने के लिए लगातार प्रयास करेगी। कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'पार्टी के स्थापन दिवस के विशेष अवसर पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। हमें याद है, हमारे कार्यकर्ताओं ने बलिदान देकर पार्टी के निर्माण कार्य में हिस्सा लिया और एक मजबूत भारत बनाने के प्रति प्रतिबद्ध रहे।'

      narendra modi

      पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं हमारे देश के भाइयों और बहनों को बीजेपी पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम खुद को भारत के परिवर्तन के प्रति समर्पित करते रहेंगे।'

      पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, 'बीजेपी के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। वे पार्टी की आत्मा और दिल हैं, जिनके पसीने की बदौलत पार्टी नई बुलंदियों पर पहुंची। यह सिर्फ उनकी कोशिशों की वजह से ही संभव हो सका कि हमें भारत की जनता की सेवा और उनकी उम्मीदों को पूरा करने का सम्मान मिला।

      जानकारी के मुताबिक अमित शाह मुंबई में रैली को संबोधित करने वाले हैं। इस रैली में लाखों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कई हिस्सों से कार्यकर्ता मुंबई पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि इस रैली से अमित शाह 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं।

      आपको बता दें कि 6 अप्रैल 1980 में आज ही के दिन देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष थे। 1984 के अपने पहले आम चुनाव में लोकसभा की केवल दो सीटें जीतने वाली बीजेपी 2014 में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+