भाजपा आईटी सेल के हेड ने सिद्धारमैया का मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक

Recommended Video

    Karnataka Election : BJP ने Tweet कर CM Siddaramaiah का Mobile Number किया Leak | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। भाजपा नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे हैं और उनपर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक दस्तावेज पोस्ट किया जिसमे सीएम का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी लिखी हुई थी।

    siddaramaiah

    अमित मालवीय ने ट्वीट के जरिए कहा कि सिद्धारमैया ने अपने मूल हलफनामे में सोशल मीडिया अकाउंट नहीं होने की बात कही थी, ऐसे में उनके नाम पर जो भी बात कही जा रही है उसकी उन्हें जानकारी नहीं होती। लेकिन बाद में शर्मनाक तरीके से उन्हें अपनी भूल को सुधारना पड़ा और फाइल में इस जानकारी को देना पड़ा। कांग्रेस चुनाव में हेरफेर कर रही है। उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि कैम्ब्रिज अनालिटिका उनके लिए काम कररही है।

    मालवीय ने मुख्यमंत्री का चामुंडेश्वरी सीट पर दाखिल किया गया चुनावी हलफनामा सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। इसमे उनका मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी भी दर्ज है। आपको बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है, जबकि 15 मई को चुनाव के नतीजे आने हैं, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। दोनों ही दल एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+