बीजेपी ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप

नई दिल्ली। संसद में बजट पेश किए जाने के अगले दिन सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। बीजेपी ने अपने राज्यसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर उच्च सदन में 8 और 9 जुलाई को उपस्थित रहने को कहा है। वहीं, 9 जुलाई को संसद भवन भाजपा के संसदीय दल की बैठक भी बुलाई गई है।

BJP issued three-line whip to Rajya Sabha MPs to be present in the House on 8th and 9th July

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब दूसरे कार्यकाल में बीजेपी राज्यसभा में भी खुद को मजूबत करने में जुट गई है। दोबारा सत्ता में बीजेपी के पास फिलहाल राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। इसके पहले, भाजपा ने 3 जुलाई को भी एक व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों को 4 जुलाई (आर्थिक सर्वे के मद्देनजर) लोकसभा को सदन में मौजूद रहने को कहा था।

दरअसल, पीएम मोदी खुद सांसदों के संसद में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जता चुके हैं। इससे पहले, सदन में कई अहम बिल पेश हो चुके हैं। राज्यसभा की बात करें तो, जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि 6 महीने तक बढ़ाने के प्रस्ताव को राज्य सभा में मंजूरी मिल गई है। जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन), बिल 2019 भी राज्य सभा में पारित हो गया है। जबकि 9 जुलाई को संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है।

9 जुलाई को बीजेपी संसदीय दल की बैठक

वहीं, 9 जुलाई को होने वाली बैठक से पहले 2 जुलाई को बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई थी। पीएम मोदी ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी। कई दशकों में ऐसा पहली बार था जब बीजेपी के कई दिग्गज नेता इस बैठक में शामिल नहीं थे। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज किसी सदन के सदस्य ना होने के वजह से इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+