भाजपा बातें तो बड़ी-बड़ी करती है मगर भरोसा नफरत की राजनीति में करती है: सोनिया

कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो आजादी के बाद से ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट हांसिल करने हर तरह के हथकंडे अपना रही है। कुछ लोग गुजरात मॉडल की बात करते हैं, जबकि वहां 40 फीसदी लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं। मूलभूत सुविधाएं नहीं, रोजगार की उपलब्धता नहीं। 27 हजार दलितों के पद नौकरियों में खाली है। जहां 640 पंचायतों में अभी तक नागरिकों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया।
उन्होंने कहा कि गुजरात में पांच वर्ष तक का प्रत्येक दूसरा बच्चा कुपोषण का शिकार है। जहां कौड़ियों के भाव किसानों की जमीन छीनकर चुनिंदा उद्योगपतियों को दी जा रही है। ये कैसा विकास का मॉडल है जहां गरीबों, किसानों की जमीन छीनकर पूंजीपतियों को सौंप दी गई हो। सोनिया गांधी ने गुजरात के बाद मध्यप्रदेश को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि यहां विकास की बात होती है। यहां कर्जमाफी की बात प्रचारित कर कर्जमाफी नहीं दी गई।
उन्होंने कहा, "हम अफीम उत्पादक किसानों का दर्द समझते हैं, हम उनके लिए संघर्ष करेंगे, अन्याय नहीं होने देंगे। प्राकृतिक प्रकोप से किसान वर्ग की फसल खराब हो गई। प्रदेश का व्यापम घोटाला सबके सामने है।" सोनिया ने कहा कि भाजपा-आरएसएस की सिफारिश पर नौकरी पैसे लेकर दी जा रही है, घूस लेकर डाक्टर बनाए जा रहे हैं। या यूं कहें कि मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है। "हमने 10 साल में सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा बिल, आवास का अधिकार जैसी बुनियादी सुविधाएं जनता को मुहैया कराई है।"












Click it and Unblock the Notifications