भारत जोड़ो यात्रा से डर रही है BJP, इसलिए कंटेनर, जूते या टी-शर्ट को मुद्दा बना रही- जयराम रमेश
भारत जोड़ो यात्रा से डर रही है BJP, इसलिए कंटेनर, जूते या टी-शर्ट को मुद्दा बना रही- जयराम रमेश
नई दिल्ली, 12 सितंबर: कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के प्रतिनिधित्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। वहीं इस यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो टी शर्ट पहनी उस पर भाजपा ने तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपनी एक रैली में भी राहुल गांधी की ब्रांडेड मंहगी टी शर्ट पर तंज कसा । वहीं अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता जयराम नरेशन ने पलटवार किया है।

दिल्ली में कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा मैं टी-शर्ट, अंडरवियर के बारे में बात नहीं करना चाहता। अगर वे (भाजपा) कंटेनर, जूते या टी-शर्ट के बारे में मुद्दा बनाना चाहते हैं, तो यह दर्शाता है कि वे डरते हैं और कुछ भी कह सकते हैं। सोशल मीडिया पर ओवरटाइम चल रही है 'झूठ की फैक्ट्री' ।












Click it and Unblock the Notifications