बीजेपी जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार, चुनाव आयोग को लेना है फैसला- जितेंद्र सिंह

श्रीनगर: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। लेकिन इस मामले में अंतिम फैसला चुनाव आयोग को राज्य में सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर विचार करने के बाद लेना है। उन्होंने राज्य की मैनस्ट्रीम पार्टियो, पीडीपी और नेशनल कान्फ्रेंस को कश्मीर को लेकर उनके दोहरेमापदंड के लिए निशाना साधा। पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में जितेंद्र सिंह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का हवाला देते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की और कहा कि ये कदम आतंकवादी गतिविधियों से निपटने में सरकार की स्थिरता और दृढ़ता दिखाती है।

बीजेपी हर चुनाव के लिए तैयार

बीजेपी हर चुनाव के लिए तैयार

जम्मू कश्मीर के चुनाव के बारे में चर्चा में उधमपुर के लोकसभा सांसद ने कहा कि बीजेपी सूबे मे हमेशा से किसी भी चुनाव के लिए तैयार है, चाहे वो पंचायत हो, स्थानीय निकाय हो या फिर विधानसभा और लोकसभा चुनाव हों। सूबे में विधानसभा चुनाव के समय के बारे में उन्होंने कहा कि जहां तक राज्य में विधानसभा चुनाव की बात है तो यह फैसला और अधिकार पूरी तरह भारतीय निर्वाचन आयोग का होगा। बीजेपी पर राज्य में विधानसभा चुनाव में देरी कराने के कुछ पार्टियों के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सुरक्षा को लेकर पहले जरूरी इनपुट इकठ्ठा करे और फिर तारीखों पर विचार करे।

जून 2018 से जम्मू में निर्वाचित सरकार नहीं

जून 2018 से जम्मू में निर्वाचित सरकार नहीं

पिछले साल जून 2018 में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन टूटने के बाद कोई निर्वाचित सरकार नहीं है। बीजेपी के पीडीपी से समर्थन वापस लेने के बाद राज्य में 19 जून 2018 को राज्यपाल शासन लागू हो गया था। संविधान के अनुसार 19 दिसंबर, 2018 को जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रपति शासन के अधीन लाया गया था। राष्ट्रपति शासन की अवधि 19 मई 2019 तक बढ़ाई गई है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के मुताबिक किसी भी राज्य में विधानसभा भंग होने की स्थिति में 6 महीने में चुनाव कराना अनिवार्य है। इस तरह राज्य में 22 मई से पहले नई विधानसभा का गठन किया जाना है। यहां इसके अलावा एक और संवैधानिक सीमा है। यदि 20 जून तक राष्ट्रपति शासन खत्म होने से पहले सूबे में चुनाव नहीं होते हैं तो केंद्र को इसे अगले 6 महीने तक बढ़ाना होगा। इसके लिए संसद की मंजूरी की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत खबरें

धारा 370 बीजेपी के एजेंडे में शामिल

धारा 370 बीजेपी के एजेंडे में शामिल

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के सवाल पर जितेंद्र सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि धारा 370 को हटाना बीजेपी के एजेंडे का हिस्सा है। एक बार जब हमें दोनो सदनो में बहुमत मिल जाएगा, तो हम इस पर आगे बढ़ेंगे।

कई पार्टियां लोकसभा के साथ चाहती थी विधानसभा चुनाव

कई पार्टियां लोकसभा के साथ चाहती थी विधानसभा चुनाव

कई राजनीतिक दल चाहते थे कि जम्मू और कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही विधानसभा चुनाव कराए जाएं। लेकिन चुनाव आयोग का मानना था कि राज्य में फिलहाल ऐसे हालात नहीं है। सूबे में 6 सीटों के लिए 5 चरणों में मतदान हो रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में कुल 87 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 46 कश्मीर घाटी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+