जम्मू-कश्मीर में भाजपा पेश कर सकती है सरकार बनाने का दावा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगाती दिख रही है। पार्टी ने दावा किया है कि उनके पास 31 विधायकों का समर्थन प्राप्त हैं। वहीं सूत्रों की मानें भाजपा वादी में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

भारतीय जनता पार्टी ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक करके झारखंड़ और जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने पर चर्चा की गयी। वहीं जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स पार्टी के नेता सज्जाद लोन ने भाजपा के साथ आने के संकेत दिये हैं। गौरतलब है कि पीपुल्स पार्टी के पास दो सीटें हैं जबकि भाजपा के पास 25 सीटें है साथ ही निर्दलीय विधायकों को मिलाने के बाद भाजपा 31 का आंकड़ा छूती नजर आ रही है।
भाजपा का एक धड़ा नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ हाथ मिलाने के पक्ष में है। वहीं सूत्रों की मानें तो भाजपा ने वादी में सरकार बनाने के लिए नेशनल कांफ्रेंस से बातचीत का दौर शुरु कर दिया है। साथ ही भाजपा की पीडीपी से भी पर्दे के पीछे बातचीत जारी है। गौरतलब है कि कल ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कह दिया था कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पास सभी विकल्प खुले हैं।












Click it and Unblock the Notifications