दिल्ली में नेता- अभिनेता कैंपेन करते भाजपा के लिए

नई दिल्ली (ब्यूरो)। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने दिल्ली विधान सभा चुनावों की ताऱीखों की घोषणा नहीं की है, पर भाजपा के स्टार प्रचारकों ने मोर्चा संभाल लिया है। अभिनेता व सांसद परेश रावल ने सफदरजंग और नानकपुरा में, अभिनेत्री व सांसद किरण खेर ने करोलबाग में तथा कीर्ति आजाद ने इंदिरा कल्याण कैंप में गत दिनों सभाएं की।

BJP is going all guns blazing in Delhi

मध्य प्रदेश भाजपा के नेता दिलीप सिंह भूरिया ने भजनपुरा में, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भोगल में और सांसद साक्षी महाराज ने कुंवरसिंह नगर में सभाओं को संबोधित किया। भाजपा दिल्ली में मंत्रियों को भी कैंपेन में लगाएगी।

केंद्रीय मंत्रियों में रविशंकर प्रसाद पूर्वांचली बहुल किराड़ी में, कलराज मिश्र रिठाला में, अनंत कुमार कस्तूरबानगर में, वीरेंद्र सिंह अशोक विहार में और विजय सांपला पश्चिमी दिल्ली के सिख बहुल राजौरी गार्डन में नुक्कड़ सभा करेंगे। इसी प्रकार हरिनगर-सुभाषनगर में सांसद संजय जायसवाल, नजफगढ़ में सांसद प्रहलाद पटेल, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में सांसद किरीट भाई सोलंकी, पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर में सांसद लल्लू सिंह, कीर्तिनगर में सांसद आलोक संजर, उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में सांसद पूनम महाजन और दक्षिणी दिल्ली के देवली में सांसद साक्षीजी महाराज पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

नुक्कड़ सभाएं

इसके साथ ही दिल्ली में भाजपा नुक्कड़ सभाओं पर भी फोकस कर रही है। इन सभाओं को केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के सांसद संबोधित करेंगे। एक बात और। भाजपा के सदस्यता अभियान में दिल्ली ने अन्य राज्यों को कहीं पीछे छोड़ दिया है। पार्टी का दावा है कि प्रदेश भाजपा तय समय के पहले ही निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लेगी। आने वाले दिनों में पार्टी का फोकस राजधानी के दलित बहुल इलाकों में सदस्यता अभियान में तेजी लाने का होगा।

रविवार तक दिल्ली में साढ़े 13 लाख से अधिक लोग पार्टी से जुड़े चुके हैं। जल्द ही यह आंकड़ा 15 लाख को छू लेगा। ज्ञात हो कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने आगामी 15 जनवरी तक दिल्ली में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी ने तब तक 15 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। ज्ञात हो कि दिल्ली में पार्टी ने पिछली बार चले सदस्यता अभियान के दौरान सर्वाधिक करीब आठ लाख सदस्य बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+