'मोदी इज इंडिया' बताकर कांग्रेस जैसी गलती कर रही बीजेपी, जनता माफ नहीं करेगी: मायावती
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा है कि बीजेपी वही गलती कर रही है जैसा कांग्रेस ने की थी। उन्होंने कहा कि भारत को मोदी और मोदी का भारत बताने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। बता दें कि मायावती का यह बयान बीजेपी के कुछ नेताओं के उस बयान पर आया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर भारत को मोदी और मोदी को भारत बताया था।
बीजेपी भी कांग्रेस जैसी गलती कर रही है
मायावती ने गुरुवार दोपहर बीजेपी व आरएसएस के लोग भारत को मोदी व मोदी को भारत बताने की वैसी ही गलती करके देश व लोकतंत्र को अपमानित करने का काम कर रहे हैं जैसाकि कांग्रेस इन्दिरा को इण्डिया व इण्डिया को इन्दिरा बताकर पहले कर चुकी है। यह अति-दुःखद व निन्दनीय है। आमजनता इन्हें कभी माफ करने वाली नहीं है। इससे पहले मंगलवार को भी मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा था।

सीएम योगी के भाषण की शिकायत चुनाव आयोग से
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने भारतीय सेना को मोदी की सेना कहा था। विपक्षी पार्टियों ने सीएम योगी के इस भाषण की शिकायत चुनाव आयोग से की हैं। चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर सीएम योगी से कारण बताने को कहा है।

असली मुद्दों की बजाय गठबंधन के नेताओं के खिलाफ टिप्पणी में व्यस्त है बीजेपी
भाजपा महागठबंधन (सपा-बसपा-रालोद गठबंधन) से डरती थी के सवाल पर मायावती ने कहा कि वे इसलिए डरते हैं कि असली मुद्दों पर बात करने के बजाय गठबंधन के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अनावश्यक जातिवादी टिप्पणी करने में व्यस्त हैं। ऐसे में उनको उकसाने की जरूरत नहीं बल्कि चुनाव में अच्छी परिणाम की मदद से उनक जवाब देना चाहिए। हालांकि इस दौरान मायावती ने कांग्रेस को भी नहीं बख्शा, कांग्रेस के घोषणापत्र को उन्होंने दिखावा और भ्रामक करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अतीत की वजह से इसमें कोई विश्वसनीयता नहीं थी। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा अलग-अलग नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications