नहीं रिहा होंगे 13 खालिस्तानी आतंकवादी, अमित शाह ने दिखाए तेवर
हैदराबाद। शिरोमणी अकाली दल के 13 खालिस्तानी आतंकियों की रिहाई की मांग पर हो रहे जबरदस्त हंगामे के बीच भाजपा अध्यक्ष ने इन आतंकियों की रिहाई के खिलाफ बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की 13 खालिस्तानी आतंकवादियों को रिहा करने की मांग से वह सहमत नहीं है।

शाह ने कहा कि ये सभी 13 आतंकवादी पांच राज्यों में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में उनके सहयोगी दल की मांग पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा इसस मांग से सहमत नहीं है।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और दिल्ली के उपराज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक को पत्र लिखकर खलिस्तानी आतंकवादी कैदियों की समय से पहले रिहाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications