I.N.D.I.A. ने टीवी एंकर्स का किया बहिष्कार, भाजपा ने बताया तानाशाही सोच
जिस तरह से विपक्षी गठबंधन ने इंडिया टीवी एंकर्स की लिस्ट जारी की है और फैसला लिया है कि इन एंकर्स के कार्यक्रम मेंअपने प्रतिनिधियों को नहीं भेजेंगे उसकी भारतीय जनता पार्टी ने आलोचना की है।
विपक्ष के फैसले पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा की ओर से कहा गया है कि अहंकारी गठबंधन इंडिया की ओर से पत्रकारों का बहिष्कार करने की धमकी दी गई है, यह बहुत ही निंदनीय है। यह विपक्ष की दमनकारी और तानाशाही सोच को दर्शाता है। भाजपा विपक्षी गठबंधन की इस इस घटिया मानसिकता की कड़ी निंदा करता है।

बता दें कि विपक्षी गठबंधन ने गुरुवार को देश के 14 टीवी एंकर्स की एक लिस्ट जारी की, जिसमे कहा गया कि इन एंकर्स के कार्यक्रम में हम अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे। इस लिस्ट में कई नामी एंकर्स के नाम शामिल है जोकि देश के बड़े मीडिया चैनल से जुड़े हैँ।
Recommended Video
विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट करके लिखा, यह फैसला इंडिया मीडिया कमेटी की ओऱ से लिया गया है। वर्चुअल मीटिंग में यह तय किया गया है कि इन टीवी एंकर्स के कार्यक्रम में हम अपने प्रतिनिधियों को नहीं भेजेंगे। पवन खेड़ा ने कहा कि हर रोज शाम को कुछ चैनदुकान सजा लेते हैं, लेकिन हम इस नफरत के बाजार के ग्राहक नहीं बनेंगे। हम भारत को नफरत मुक्त चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications