'कांग्रेस पाक समर्थक....', मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा का पलटवार
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर से अपने बयान की वजह से विवाद में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वह कह रहे हैं कि पाक के साथ समस्याओं को खत्म करने के लिए भारत की ओर से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
अगर हम पाकिस्तान को इज्जत देंगे तो वह भी बम के बारे में नहीं सोचेगा। मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंदशेखर ने कहा धीरे-धीरे कांग्रेस और राहुल गांधी की विचारधारा देश के सामने साफ हो रही है। इन लोगों की विचारधारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के आतंकवादियों की समर्थक बन गई है।
मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि ये लोग मणिशंकर अय्यर के बयान से खुद को अलग कर लेंगे। जैसे इन लोगों ने दिग्विजय सिंह के बयान से खुद को अलग कर लिया था।
दिग्विजय सिंह ने 26/11 के आतंकी हमले को लेकर कहा था कि इस आतंकी हमले के लिए आरएसएस जिम्मेदार है नाकि पाकिस्तान। इस तरह के कई उदाहरण हैं जो दर्शाते हैं कि कांग्रेस लोगों का यह पैटर्न है, ये लोग पाकिस्तान समर्थक हैं।
कांग्रेस नेता ने हाल ही में कहा था कि हेमंत करकरके को कसाब नहीं बल्कि दूसरे पुलिस अधिकारी द्वारा मारे गए थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आधिकारिक तौर पर हाल ही में राहुल गांधी का समर्थन किया है।
कांग्रेस ने एसडीपीआई, पीएफआई जैसे आतंकी संगठनों की मदद ली है। पुलवामा के दौरान और पुंछ घटना पर कांग्रेस ने जो कहा वह आपके सामने है। कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के समर्थन में बात करती है। मणिशंकर अय्यर का बयान कांग्रेस के बर्ताव को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications