राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर BJPका पलटवार, कहा-ये संयोग नहीं प्रयोग है

नई दिल्ली, 12 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को हिंदू धर्म के प्रति घृणा है और पार्टी के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी के इशारे पर ही सलमान खुर्शीद, शशि थरूर और पी चिदंबरम जैसे अन्य दिग्गजों ने धर्म को निशाना बनाया। इसके मुखिया राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी ने हिंदू धर्म पर हमला किया है। दरअसल राहुल गांधी ने बयान दिया कि भारत में दो विचारधाराएं हैं। एक कांग्रेस और दूसरी आरएसएस। आरएसएस की विचारधारा नफरत फैलाने की है जबकि कांग्रेस की विचारधारा प्यार की है।

BJP hits back on Rahul Gandhis Hindutva statement Sambit Patra

पात्रा ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का हिंदू धर्म और उसकी संस्कृति के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी करने का इतिहास रहा है। हर मौके पर हिंदू धर्म पर हमला करना कांग्रेस और गांधी परिवार के चरित्र में है। यह संयोग नहीं प्रयोग है। जब सलमान खुर्शीद, शशि थरूर या दिग्विजय सिंह हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते हैं तो ये उनका निजी बयान नहीं होता। यह एक प्रयोग होता है, इस प्रयोगशाला के प्राध्यापक राहुल गांधी हैं।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता गांधी के कहने पर ही 'हिंदू पाकिस्तान', 'हिंदू तालिबान' और 'भगवा आतंक' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जब राहुल जर्मनी जाते हैं तो भारत की संस्कृति के खिलाफ बयान देते हैं। उन्होंने कहा था कि भारतीय संस्कृति के कारण महिलाओं पर अत्याचार होते हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू धर्म में लोग लफंगे होते हैं। मंदिर जाने वाले लड़कियां छेड़ते हैं।

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा कि राहुल गांधी हिंदू धर्म को छोड़कर पार्टी में प्यार फैलाने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि जी-23 वालों नेताओं (कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का गुट) से प्यार से बातें कर लें। राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच प्यार की भाषा का इस्तेमाल करें। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सब ठीक नहीं है, थोड़ा प्यार वहां दिखाएं। इसी तरह पात्रा ने आगे पंजाब में गहराए कांग्रेस संकट का जिक्र किया और बोले कि वहां प्यार की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+