ABG शिपयार्ड घोटाले की भाजपा ने शेयर की टाइमलाइन, कांग्रेस पर लगाए संगीन आरोप

नई दिल्ली, 17 फरवरी। एबीजी शिपयार्ड घोटाले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने भाजपा सरकार को इस घोटाले का जिम्मेदार ठहराया है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह घोटाला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ है। भाजपा के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने एबीजी घोटाले को लेकर निराधार आरोप लगाया था। लेकिन अब सच सामने आ गया है कि जिससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी इस भ्रष्टाचार से जुड़ी है।

sudhanshu

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एबीडी शिपयार्ड का लोन 30 नवंबर 2013 को ही एनपीए बन गया था, उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी। इन बैंक खातों में अनियमितता थी। सबसे बड़ी अनियमितता 2005 से 2011 के बीच सामने आई है। आखिर उस समय कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यूपी के कार्यकाल में 2011 में एक बड़ी नौसेना की डील कंपनी को दी गई थी। जिसे हमारी सरकार ने बाद में रद्द किया। 22 हजार करोड़ रुपए का यह घोटाला 2012 में शुरू हुआ था जोकि मार्च 2013 तक चला जबतक देश में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के शासन काल में एबीजी शिपयार्ड के लोन को फिर रीस्ट्रक्चर्ड किया गया था।

भाजपा सांसद ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं कि आखिर इतने बड़े घोटाले मं उनका क्या हाथ है। कंपनी के प्रमोटर कांग्रेस अध्यक्ष के पूर्व सलाहकार रहे हैं। कांग्रेस और भ्रष्टाचार के बीच अच्छा रिश्ता रहा है। लेकिन आज कांग्रेस ने खुद को ही सबके सामने एक्सपोज कर दिया है। बता दें कि सीबीआई ने मंगलवार को एबीजी शिपयार्ड के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है ताकि ये लोग देश छोड़कर भाग नहीं पाएं। सीबीआई के अनुसार एबीजी शिपयार्ड घोटाला 22842 करोड़ रुपए का है जिसमे 28 बैंको ने मिलकर कंपनी को लोन दिया था, जिसमे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+