केजरीवाल की जातिगत राजनीति के खिलाफ चुनाव आयोग जायेगी भाजपा
नई दिल्ली। भाजपा के विवादित पोस्टर पर केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने सफाई दी है। गोयल ने कहा कि पोस्टर में केजरीवाल की जाति पर नहीं बल्कि उनक सोच और विचारधारा पर कुठाराघात किया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर में गोत्र शब्द को राजनैतिक रुपक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है।

वहीं भाजपा ने केजरीवाल पर जाति पर आधारित राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। उन्होंने कहा कि हताश आम आदमी पार्टी जीत के लिए किसी भी स्तर पर गिरने को तैयार है।
सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल ने खुद पहले खुद को बनिया बताया था और इस पोस्टर पर अग्रवाल समाज को बीच में लाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह जातिगत राजनीति के सबसे बड़े योद्धा हैं।












Click it and Unblock the Notifications