पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर BJP की हाईलेवल मीटिंग, ये दिग्गज नेता हुए शामिल
नई दिल्ली, जून 26। भाजपा ने अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को कई केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक आयोजित की। इस मीटिंग का मुख्य एजेंडा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ही था। मीटिंग में पांचों राज्यों से जुड़े पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी और किरण रिजिजू शामिल हुए।

Recommended Video
इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
इस बैठक के बाद पार्टी के एक नेता ने कहा, "इस बैठक का मुख्य एजेंडा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी ही था।" आपको बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।इनमें से सिर्फ पंजाब को छोड़कर बाकि सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है और भाजपा के सामने ये चुनौती है कि इन राज्यों में अपनी सरकार को बचाया जाए। ऐसे में इस बैठक मे चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
पांच राज्यों में सबसे अहम उत्तर प्रदेश
आपको बता दें कि पांच राज्यों में से सबसे अधिक नजर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब पर रहने वाली है।बीजेपी के राजनीतिक भविष्य के लिहाज से उत्तर प्रदेश को सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम मोदी के लिए यूपी अहम राज्य रहा है। वो खुद वाराणसी से सांसद हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में चुनाव के अलावा देश में चल रहे टीकाकरण पर भी चर्चा हुई है। बैठक में इस बात को लेकर रणनीति बनी कि चुनावी राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कैसे किया जाए। इसके साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि विकास के दूसरे कार्यों को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications