त्रिपुरा में जीत के लिए बीजेपी ने धन बल का इस्तेमाल किया: सीपीएम
सीपीएम ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनावों में धन-बल का इस्तेमाल किया है।
नई दिल्ली। त्रिपुरा में मिली हार पर सीपीएम महासचिव ने कहा है कि हार की समीक्षा की जाएगी वहीं उन्होंने त्रिपुरा की जनता का धन्यवाद भी दिया है। येचुरी ने कहा कि सीपीएम लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी। सीताराम येचुरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि त्रिपुरा में जीत के लिए बीजेपी ने धन बल का इस्तेमाल किया है। वहीं पोलित ब्यूरो ने त्रिपुरा के उन 45 प्रतिशत मतदाताओं को धन्यवाद दिया है जिन्होंने सीपीआई (एम) और लेफ्ट फ्रंट पर अपना भरोसा दिखाया है।

सीपीएम ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनावों में धन-बल का इस्तेमाल किया है। येचुरी ने कहा कि हम भाजपा का विरोध जारी रखेंगे। त्रिपुरा पर मिली हार पर हम पूरी तरह समीक्षा करेंगे। त्रिपुरा में जीत की फायदा भाजपा को बंगाल में नहीं मिलेगा। जनता ने हमे 25 साल तक मौका दिया। हम जनता की भलाई के लिए आगे भी काम करते रहेंगे।
वहीं त्रिपुरा के बीजेपी अध्यक्ष बिप्लब कुमार देव ने जीत के बाद कहा कि वामपंथी पार्टियां पहले जोर-आजमाइश से सरकार बनाती थी, कार्यकर्ता जीत मनाएं लेकिन काम भी शुरू कर दें। माणिक सरकार ने इस राज्य को अपने पैरों पर खड़े नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि हमारा सबसे पहला काम राज्य में गवर्नेंस देना है, अब राज्य में कानून व्यवस्था का शासन होगा।












Click it and Unblock the Notifications