भाजपा अपने करीबियों को बना रही राज्यपाल

governor
बेंगलोर। जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई है लगता है कि राज्यपालों की शामत सी आ गई है। एक-एक कर राज्यपालों के इस्तीफे हो रहे हैं। राजनीतिक गलियारे से खबर है कि भाजपा सरकार चाहती है कि राज्यपाल वही होना चाहिए जिसको भाजपा चाहे। भाजपा के केंद्र में आते ही दर्जनों राज्यपालों के इस्तीफे हो चुके हैं। और भाजपा अपने करीबियों को राज्यपाल बनाने का जा रही है।

यह हैं करीबी

जानकारी के मुताबिक भाजपा ने अपने करीबी व्यक्तियों व नेताओं के नाम इस्तीफे के बाद खाली हुए राज्यपाल पदों के लिए तैयार कर लिए हैं। अब तो खबर है कि एक सूची बनाई गई है। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडल, राम नाइक, बलरामजी दास टंडन, कैलाश जोशी,केसरीनाथ त्रिपाठी आदि के नाम राज्यपाल पद के लिए पेश हो सकते हैं।

इन्होंने कराई अपनी नाराजगी दर्ज

धड़ाधड़ इस्तीफा मांग रही भाजपा सरकार से एक राज्य पाल इतने नाराज हो गए हैं उन्होने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि मिजोरम से अपना ट्रांसफर किए जाने से नाराज नागालैंड के राज्यपाल वक्कोम बी. पुरुषोत्तम ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इनसे पहले यूपी के गवर्नर बीएल जोशी, नागालैंड के राज्‍यपाल अश्विनी कुमार, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त और पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल एम के नारायणन ने इस्‍तीफा दे दिया था। गोवा के राज्‍यपाल बी वी वांचू ने बीते शुक्रवार को इस्‍तीफा दे चुके हैं।

शीला दीक्षित भी तिलमिलाई हुई हैं

भाजपा सरकार आते ही राज्यपालों पर इस्तीफे के दबाव में कांग्रेस की ओर से केरल की राज्यपाल बनाई गईं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बुरी तरह खिस्सियाई हुई हैं। उनकी यह हालत तब उजागर हो गई जब गत दिन शीला दीक्षित ने अपने एक बयान कहा कि राज्यपालों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। दरअसल, शीला दीक्षित सहमी हुई हैं कि कहीं भाजपा सरकार कॉमन वैल्थ गैम्स की जांच शुरू कर उन पर मुकदमा न ठोक दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+