बीजेपी MLA का पोता तलवार लेकर पहुंचा लड़की के घर, दोस्ती से इंकार करने पर दी एसिड अटैक की धमकी
भोपाल। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के एक विधायक का पोता एक लड़की को जान से मारने और उस पर तेजाब से हमला करने की धमकी दे रहा है। घटना मध्य प्रदेश की गुना की है। गुना से बीजेपी के विधायक गोपीलाल जाटव के पोते विवेक जाटव के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। लड़की के अनुसार विवेक जाटव उसे पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। लड़की ने बताया कि वह बीती रात धमकी देने के लिए तलवार लेकर घर आया था।

गोपीलाल जाटव के पोते पर एक युवती ने छेड़छाड़ के लगाए आरोप
खबर के मुताबिक, शनिवार को गोपीलाल जाटव के पोते पर एक युवती ने छेड़छाड़ और उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा है कि शुक्रवार को विवेक जाटव तलवार लेकर उसके घर आए और उन्होंने उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, विवेक ने युवती पर भी तेजाब से हमला करने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराने की कोशिश की।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
बता दें कि, इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें विधायक का पोता हाथ में तलवार लिए लड़की के बाहर हंगामा करता दिख रहा है। वह बार-बार तलवार से लड़की के घर के गेट पर तलवार से हमला कर रहा है और तेज-तेज चिल्ला रहा है। इसी बीच पास के एक युवक ने विधायक के पोते को रोकने की भी कोशिश की। लड़की का आरोप है कि, 2 अप्रैल को ही जब वह कॉलेज से परीक्षा देकर आ रही थी तो रास्ता रोक लिया था और बात ना करने पर एसिड अटैक की धमकी दी। साथ ही कहा कि तुम्हारे पिता को नौकरी से हटवा दूंगा। लड़की ने थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है।
अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

विवेक जबरदस्ती फोन पर बात करने के लिए कहता है
लड़की के मुताबिक विवेक जाटव उसे पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं उसे विवेक ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। लड़की ने पुलिस को बताया कि, लड़की का कहना है कि विवेक उसका रास्ता रोक लेता है और जबरदस्ती फोन पर बात करने के लिए कहता है। विवेक धौंस दिखाता है और कहता है कि मैं राजा हूं मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। लड़की का कहना है कि पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं पुलिस ने लड़की के आरोप को खरिज करते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी। भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव के पोते विवेक की तलाश में रविवार सुबह कोतवाली पुलिस महावीरपुरा स्थित उनके निवास पर पहुंची। लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विवेक घबराकर बिना बताए घर से कहीं चला गया है।












Click it and Unblock the Notifications