चिदंबरम के निशाने पर मोदी सरकार..आपदा के समय 20 हजार करोड़ के खर्चे पर उठाया सवाल
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों ने देश में कोहराम मचा रखा है। संक्रमितों और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच विपक्ष लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहा है। सोमवार को कांग्रेस नेता और भूतपूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि पीएम का नया निवास और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहा हैं जिसकी आलोचना अनुचित है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए धन का उपयोग किए बिना विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि इस आरोप की आलोचना भी जायज है।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'वाह री सरकार! आपदा में भी अवसर ढूंढ़ लिया। केंद्र सरकार जीवन रक्षक दवाइयों व मास्क आदि पर तो जीएसटी ले ही रही है, वैक्सीन पर भी जीएसटी लगा रही है। जो चीज नागरिकों को मुफ्त मिलनी चाहिए थी उस पर टैक्स वसूला जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ 20,000 करोड़ खर्च करके सेंट्रल विस्टा और मोदी महल पर फिजूलखर्च किया जा रहा है।'
क्या है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत एक नए संसद भवन और नए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसमें पीएम और उप राष्ट्रपति के आवास के साथ कई कार्यालय भवन और मंत्राल के कार्यालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय का निर्माण किया जाना है। इस प्रोजेक्टर की घोषणा साल 2019 में की गई थी। 10 दिसंबर 2020 को पीएम मोदी ने ने इस प्रोजेक्टर की आधारशिला रखी।












Click it and Unblock the Notifications