बस्तर के विकास में रमन सरकार की रुचि नहीं : राहुल

जगदलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आम लोगों की आवाज दबाई जा रही है। पिछड़े इलाके बस्तर के विकास में रमन सिंह सरकार की कोई रुचि नहीं है। राहुल ने कहा कि उनका सपना है कि हर व्यक्ति को भरपेट भोजन और उसके बच्चे को शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि केंद्र ने बस्तर के विकास को ध्यान में रखते हुए 10 हजार करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन राज्य सरकार ने बस्तर के विकास में रुचि नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। जगदलपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दिवंगत नंदकुमार पटेल कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने कहा कि एक बार नंदकुमार ने उन्हें फोन किया था कि अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नंदकुमार पटेल नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता बोल रही थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पूरा भरोसा है कि अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Rahul Gandhi in Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीति और रीति से त्रस्त हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। बस्तर के विकास के लिए केंद्र से मिलने वाली राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। राज्यसभा सदस्य मोहसिना किदवई ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश कांग्रेस मजबूत और एकजुट है। इतिहास गवाह है कि कांग्रेसियों में हमेशा से एकता रही है। वहीं वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। विधायक व नेता प्रतिपक्ष रवींद्र चौबे ने राज्य सरकार को भ्रष्ट करार दिया। उन्होंने कहा, "हमने सोचा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले बस्तर के आदिवासियों और पिछड़े वर्गो के भाइयों के लिए कानून बनाएंगे। पिछड़े लोगों को वन अधिकार का पट्टा देंगे।"

चौबे ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ भ्रष्टाचार में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में इस बार कांग्रेस पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। राहुल गांधी की सभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। राहुल की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी, एसपीजी व आईबी के अधिकारियों ने संभाला। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे। इलाके में सुरक्षा की कमान एडीजी (नक्सल आपरेशन) आर.के. विज ने अपने हाथ में लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+