कर्नाटक में कांग्रेस की किच-किच में भाजपा को मिला मौका, जानें सीएम दौड़ पर क्या बोले बसवराज बोम्मई
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए, इसको लेकर कांगेस आलाकमान ने निर्णय नहीं सुनाया है। सिद्धारामैया और डीके शिवकुमार के बीच इस पद को चल रही दौड़ पर चुनाव में अपनी सत्ता गवां चुके बसवराज बोम्मई ने कटााक्ष किया है।

कर्नाटक चुनाव परिणाम में बंपर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही सीएम बनने की जिद लेकर अड़े हुए हैं।
वहीं दोनों की इस लड़ाई के बीच दलित विधायक और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम भी सीएम की रेस में शामिल होकर कांग्रेस की मुश्किल और बढ़ा दी है। वहीं कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस से पटकनी खा चुकी भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पर कटाक्ष करने का मौका मिल गया है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के कांग्रेस द्वारा चयन में की जा रही देरी को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों की आकांक्षाएं 'राजनीति' से अधिक महत्वपूर्ण हैं।
मीडिया से रूबरू बसवराज बोम्मई ने कहा 'कांग्रेस को बहुमत मिलने के बावजूद अब तक अपना सीएम उम्मीदवार तय नहीं किया गया है। इससे पार्टी के अंदरुनी हालात का पता चलता है। लोगों की आकांक्षाएं राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री चुनना चाहिए", भारतीय जनता पार्टी के नेता, जो उनके उत्तराधिकारी के शपथ लेने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं।
बता दें देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस ने कर्नाटक में जोरदार जीत दर्ज की और भाजपा जो एकमात्र दक्षिणी राज्य कर्नाटक में सत्ता में थी उसे दक्षिा से बाहर कर दिया। 2024 के आम चुनाव के पहले भाजपा के लिए ये हार बहुत बड़ा झटका होने के साथ बड़ा सबक है।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सीएम पद के मुख्य दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सलेक्शन करने में सावधानी बरत रही है।
चुनाव के समय दोनों नेताओं के बीच गजब का सामंजस्य दिखा लेकिन परिणाम आने के बाद दोनेां सीएम की कुर्सी की चाह में आमने सामने आ चुके हैं।
कांग्रेस ने सिद्धारमैया को सीएम पद की पेशकश की है और शिवकुमार वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ उनके डिप्टी बनाने का ऑफर दिया है, लेकिन दोनों के बीच गतिरोध को तोड़ने में अभी तक कांग्रेस सक्षम नहीं हुई है।
वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडारे ने संवाददाताओं से कहा कि आज शाम फैसले की घोषणा की जा सकती है।
सीएम पद की दौड़ में पार्टी के एक प्रमुख दलित चेहरे जी परमेश्वर भी शामिल हो चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि वो 50 विधायक जुटा सकते हैं लेकिन यह उनके सिद्धांतों के खिलाफ है। बुधवार को नेता ने कहा कि सीएम के चयन में कोई विवाद नहीं है हालांकि साथ ये भी कहा कि अगर दलित वोटर जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिया है अगर वो दलित सीएम चाहते हैं तो उनकी ये मांग जायज है।












Click it and Unblock the Notifications