अभी चुनाव होते हैं तो बीजेपी को गुजरात में मिलेंगी 60-65 सीटें: RSS सर्वे
नई दिल्ली। गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विरोधियों के निशाने पर आयी भाजपा के लिए एक और परेशानी भरी खबर सामने आयी है। 'अहमदाबाद मिरर' में छपी खबर के मुताबिक हाल ही में आरएसएस और बीजेपी ने राज्य में एक सर्वे कराया था जिसमें यह बात निकलकर सामने आयी कि अगर आज गुजरात में चुनाव होते हैं तो बीजेपी मात्र 60 सीटों पर सिमट जायेगी। मालूम हो कि गुजरात में 182 विधानसभा चुनाव सीट हैं।
विजय रूपानी बन सकते हैं गुजरात के सीएम, जानिए खास बातें

'अहमदाबाद मिरर' के मुताबिक आरएसएस और बीजेपी ने सर्वे दलित आरक्षण आंदोलन के बाद कराया है जिसे लेकर पिछले दिनों गुजरात में काफी हिंसक घटनाएं हुई हैं। खबर ये भी है कि इसी सर्वे की रिपोर्ट के बाद ही आनंदीबेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया है।
आरएसएस और बीजेपी की पेशानी पर बल
यही नहीं सर्वे में ये भी कहा गया है कि पाटीदार आरक्षण और दलित आंदोलन ने राज्य में बीजेपी की छवि खराब की है और इसी वजह से उसे सीटों का नुकसान हो रहा है। इस रिपोर्ट के बाद ही आरएसएस और बीजेपी की पेशानी पर बल आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications