BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री मोदी आज पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
BJP Foundation Day: आज भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पीएम मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली करेंगे संबोधित

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी अपना 43वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अहम दिन है, इस दिन पार्टी का स्थापना दिवस है। सुबह तकरीबन 10 बजे मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करूंगा। पीएम मोदी वर्चुअली पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
बता दें कि स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ लेवल से लेकर शीर्ष स्तर तक कई कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अब तकरीबन एक साल का ही समय बचा है, भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार का गठन करके इतिहास बनाने के करीब है।
भाजपा ने तहा ने कहा कि हमारे शीर्ष नेता द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा, जो हमे इस दिशा में आगे बढ़ने और समर्पित होकर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। हम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त करने की दिशा में देख रहे हैं, वह भाजपा के स्थापना दिवस जैसे खास दिन होने जा रहा है।
गौर करने वाली बात है कि 6 अप्रैल संसद में चल रहे मौजूदा बजट सत्र का भी आखिरी दिन है। इस बार का बजट सत्र काफी हंगामेपूर्ण रहा है। विपक्ष लगातार अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग करता रहा है। वहीं भाजपा राहुल गांधी से माफी की मांग करती रही। राहुल गांधी ने सावरकर और पीएम मोदी को लेकर जो बयान दिया था, उसको लेकर भाजपा उनसे माफी की मांग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications