भाजपा की पहली लिस्ट में 35 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज, दिग्गजों के नाम भी शामिल
नई दिल्ली। राजनीति से अपराध को दूर करने की हर कोई बात करता है, लेकिन हकीकत यह है कि तमाम कोशिशों के बाद भी राजनीति में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमे 35 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा ने गुरुवार को 184 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमे से 19 फीसदी यानि 35 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। इन उम्मीदवारों ने 2014 में अपने उपर दर्ज मामलों की जानकारी दी थी।

78 में से 35 पर आपराधिक मामले
जिन 35 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं उन्हें भाजपा नेन इस बार फिर से टिकट दिया है। बता दें कि 78 में से 35 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य ने अभी तक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। माना जा रहा है कि जिन उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं उनकी संख्या आने वाले समय में बढ़ सकती है। दरअसल भाजपा ने जिन 184 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमे से 78 उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया गया है। जिसमे 18 महिला उम्मीदवार भी हैं।

मंत्री पर 11 मामले
myneta.info साइट के अनुसार जिन उम्मीदवारों पर सबसे अधिक मामले दर्ज हैं वह महाराष्ट्र के चंदरपुर लोकसभा सीट से हंसराज गंगाराम अहीर हैं। उनके खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज हैं, यह तमाम मामले पिछले लोकसभा चुनाव तक उनके खिलाफ दर्ज हैं। अहीर 16वीं लोकसभा के सदस्य हैं और मौजूदा सरकार में मंत्री हैं। अहीर के बार प्रताप सांरगी का नाम आता है जोकि ओडिशा के बालासोर से पार्टी के सांसद हैं। उनके खिलाफ कुल 10 मामले दर्ज हैं।

नितिन गडकरी का नाम भी शामिल
दिलचस्प बात यह है कि मोदी सरकार के कद्दावर मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी इस लिस्ट में आता है। उनके खिलाफ 2014 के नामांक पत्र के अनुसार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है, उनके खिलाफ खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

18 महिला उम्मीदवार
बता दें कि भाजपा की पहली लिस्ट में 18 महिला उम्मीदवार हैं जोक इस बार चुनावी मैदान में हैं। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। 2014 में असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिन 542 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी उसमे से 98 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। दिलचस्प बात ये है कि जीतने वाले 98 उम्मीदवारों के खिलाफ ये मामले दर्ज हैं।

आपराधिक मामले वालों के जीतने की संभावना अधिक
शोध में यह बात सामने आई है कि उन उम्मीदवारों के जीतने की संभावना दो गुनी होती है जिनके उपर आपराधिक मामले दर्ज हैं, बजाए उन उम्मीदवारों के जिनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों की जीतने की संभावना 13 फीसदी है, जबकि बिना आपराधिक बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों की जीतने की संभावना 5 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications