अरविंद केजरीवाल के आरोपों के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आरोपों और तीखी बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है। बुधवार को आप नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के खिलाफ बिजली कंपनियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था। वहीं भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आज चुनाव आयोग से शिकायत की है।

वहीं केजरीवाल के आरोपों के खिलाफ आज सतीश उपाध्याय, विजय गोयल और रमेश विधूड़ी के खिलाफ शिकायत करने चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे है। वहीं अरविंद के आऱोपो पर तीखा हमला बोलते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा था कि केजरीवाल के आरोप निराधार हैं। उन्होंने केजरीवाल को 24 घंटे का वक्त देते हुए उन्हें चुनौती दी थी कि या तो वह आरोपों को सही साबित करें या फिर राजनीति करना छोड़ दें।
भाजपा ने चुनाव आयोग से केजरीवाल पर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद किसी भी नेता पर निराधार व्यक्तिगत आरोप लगाना आचार संहिता का उल्लंघन है।
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने सतीश उपाध्याय पर आरोप लगाया था कि दिल्ली में उपाध्याय की कंपनी ने बिजली कंपनियों के साथ बिजनेस किया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि सतीश एक तरफ तो बिजली कंपनियों के साथ बिजनेस कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में जनता को बिजली के दाम बढ़ने पर उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications