बगावत की सजा, भाजपा से जसवंत सिंह आउट

मानचाही बाड़मेर सीट न मिलने से नाराज चल रहे जसवंत सिंह को उनकी बगावत की सजा पार्टी ने दे दी है। भाजपा ने बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ पार्टी नेता जसवंत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरने वाले जसवंत सिंह ने नाम वापसी के आखिरी दिन अपना नामांकन वापस लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पार्टी ने कार्रवाई की और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने 76 वर्षीय सिंह को छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला किया। जसवंत सिंह के साथ भाजपा के एक अन्य नेता सुभाष महेरिया को भी पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया।
उन्होंने भी राजस्थान की सीकर सीट से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। ये दूसरी बार है जब जसवंत सिंह को भाजपा ने निष्कासित किया है।












Click it and Unblock the Notifications