गुजरात- हिमाचल से पहले भाजपा को यहां मिली धमाकेदार जीत
मुंबई। नगर परिषद चुनाव के चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। इन चुनावों में 123 सीटों में 49 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है। कांग्रेस को इस चुनाव में 25 एनसीपी 6 और शिवसेना को 5 सीटें मिली। वहीं दूसरी ओर शिवसेना ने ठाणे जिला परिषद के चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। शिवसेना ने 53 सीटों में 26 पर जीत हासिल की है।

हालांकि एक बहुमत के लिए एक सीट काम है। इसके अलावा शिवसेना ने ठाणे जिले की पांच पंचायत समिति पोल में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शिवसेना ने 106 सीटों में 47 सीटों पर जीत हासिल की है। बुधवार को ठाणे जिला परिषद की पांच पंचायत समिति और दस नगरपालिका परिषद के लिए हुए चुनाव में 65 फीसदी मतदान हुआ।
ठाणे जिला परिषद के चुनाव में 53 में से 52 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इसमें शिवसेना ने 26 सीटें, भाजपा ने 14, एनसीपी ने 10, कांग्रेस और अन्य ने एक-एक सीट जीती। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अधिकारियों ने कहा कि जिला कलेक्टर के आदेश के अनुसार एक केंद्र में फिर से मतदान कराने के कारण एक सीट का नतीजा नहीं आया।
ठाणे की पांच पंचायत समितियों में शिवसेना ने 160 सीटों में 47, भाजपा ने 37 , एनसीपी ने 16 और कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं। इन पांच पंचायतों में भिवंडी, शाहपुर, मुरबाद , कल्याणकी और अंबरनाथ शामिल हैं। इस बीच, सात सात नगरपालिका परिषद चुनावों के रिजल्ट भी घोषित हुए। भाजपा ने 123 सीटों में 49 सीटें जीत सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं कांग्रेस ने 25, एनसीपी ने 6, शिवसेना ने 5 सीटें जीतीं।












Click it and Unblock the Notifications