BJP ने अपने बुकलेट से क्यों हटाई भारत को चीन से खतरे वाली बात?

नई दिल्ली। दो माह पहले बीजेपी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2018 में अपने कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के उद्देश्य से बुकलेट तैयार की थी, जिसमें बताया गया था कि चीन और पाकिस्तान भारत के लिए खतरा बन रहे हैं। हालांकि, बीजेपी ने अब अपने बुकलेट में से चीन के खतरे वाली बात को हटा दिया है। बीजेपी ने अपने बुकलेट में भारत और भारतीयों हितों के लिए चीन को खतरा बताया था। इसके बाद चीनी मीडिया ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि अगर 2019 में सत्ताधारी सरकार चुनाव में अपने फायदे के लिए रैलियों में 'चीन भारत के लिए खतरा' जैसे शब्दों का प्रयोग करती है या चीनी कार्ड खेलती है, तो इससे दोनों देशों का नुकसान हो सकता है।

BJP ने अपने बुकलेट से हटाई भारत को चीन से खतरे वाली बात

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने अपने इंग्लिश वर्जन वाले बुकलेट में चीन के खतरे वाली बात को सुधारते हुए अब लिखा है, 'चीन के साथ हमारा सीमा विवाद बहुत पुराना है। हालांकि, पहले यह देखने को मिलता था कि चीन इस विवाद को सुलझाना नहीं चाहता है, लेकिन पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद अब चीन की तरफ से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।'

हालांकि, बीजेपी द्वारा जारी हुई अपने पार्टी की ट्रेनिंग बुकलेट के हिंदी वर्जन में अभी भी लिखा हुआ है कि चीन विवादों से निपटना नहीं चाहता है। इस बुकलेट में कहा गया है कि ना तो 1962 के बाद सीमा पर कोई फायरिंग हुई है और ना ही किसी बड़े विवाद को सुलझाया गया है। हिंदी बुकलेट में यह भी लिखा है कि चीन ने 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड जाकिर उल-रहमान लखवी का यूएन में पाकिस्तान का सपोर्ट किया है। वहीं, बीजेपी ने अपने इंग्लिश वर्जन वाली बुकलेट में इन सभी बातों को हटा लिया है।

हालांकि, बीजेपी की बुकलेट में चीन को भारत के लिए बाहरी चुनौती के रूप में बताया गया है। इसमें कहा गया है, 'जब से सीमा पर शांति देखी गई है और कोई बहस नहीं हुई है, इसके बाद भी भारतीय सीमा के पास चीन लगातार बड़ी मात्रा में हथियार तैनात कर रहा है। यूएनओ में चीन कई मुद्दों पर भारत का विरोध करता रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+