बीजेपी की दो दिवसीय 'पाठशाला' आज से, पीएम मोदी और शाह लेंगे सांसदों की 'क्लास'

नई दिल्ली। बीजेपी के सभी सांसदों के लिए दो दिन तक चलने वाला दिशा-दर्शन शिविर आज से प्रारंभ हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इस शिविर की शुरुआत कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्घाषण भाषण से होगी। अमित शाह सांसदों की भूमिका पर शनिवार शाम को बोलेंगे। इस बैठक में बीजेपी के सभी सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य है।

bjp discipline class for party parliamentarians, attendance is compulsory

भारी बहुमत से जीतकर सत्ता में दोबारा वापस आने वाली बीजेपी अपने सांसदों के लिए बेहतर तरीके के काम सिखाने के लिए एक बार फिर 'पाठशाला' आयोजित कर रही है। ये पाठशाला विचारधारा का संदेश और सांसदों से पार्टी की अपेक्षा बताने के लिए आयोजित की गई है। पीएम मोदी रविवार को सभी सांसदों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी सभी सांसदों को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे।

चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि सावर्जनिक फोरम पर बोलने से सांसदों को बचना होगा। सांसदों के सदन में मौजूद रहने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस शिविर में बीजेपी के सभी सांसदों को मौजूद रहने को कहा गया है। इस शिविर के कुल 9 सत्र होंगे। पूरे दिन में अभ्यास वर्ग के चार सत्र होंगे। वहीं, अगले सप्ताह शनिवार-रविवार सांसदों के निजी स्टाफ के लिए भी ऐसी ही कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

अमित शाह 'बीजेपी संगठन और उसकी कार्य संस्कृति' पर प्रकाश डालेंगे। पहले दिन संसदीय प्रकिया और सांसद निधी को लेकर लेक्चर होंगे। इसी प्रकार नमो एप और बीजेपी सोशल मीडिया की सांसदों को जनकारी दी जाएगी। सांसदों की सदन और संसदीय क्षेत्र में भूमिका पर भी बात होगी। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 'नए भारत की संकल्पना' मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+