कमल हासन के 'हिन्दू आतंकी' वाले बयान पर भड़की BJP, की गिरफ्तारी की मांग

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभिनेता-राजनेता कमल हासन द्वारा नाथूराम गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी पर गिरफ्तारी की मांग की है। रविवार को कमल हासन ने एक रैली में कहा था कि, महात्मा गांधी के हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे स्वतंत्र भारत का पहला आतंकवादी था। बता दें कि लोकसभा चुनावों में हिन्दु-मुस्लिम राजनीति को लेकर छिड़ी बहस को कमल हासन ने एक नई हवा दे दी है। जिसके बाद बीजेपी की ओर से उनके इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है।

BJP demands Kamal Hassans arrest for calling Nathuram Godse Hindu terrorist

मक्कल निधि माईम (एमएनएम) के नेता कमल हासन की बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। बीजेपी का कहना है कि, कमल हासन ने आचार संहिता का उल्लघंन किया है। इसके सा बीजेपी ने आरोप लगाया कि, राजनेता धर्म के नाम पर दो समूहों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई की अध्यक्ष तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि, संवेदनशील मुद्दे पर बकवास करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। हम उम्मीद करते हैं कि नफरत भरे भाषण के खिलाफ चुनाव आयोग देश के कानून मुताबिक कार्रवाई करेगा।

तमिलिसाई ने कमल हासन को उस समय की याद दिलाई जब उन्होंने भारत छोड़ने की धमकी दी थी, उनकी फिल्म (विश्वरूपम) को रिलीज नहीं होने दिया गया था। अब वह खुद को सच्चा भारतीय कहते हैं! उन्होंने कहा कि, कमल हासन की राजनीतिक एक्टिंग शुरू हो गई है औऱ उसके स्क्रीनप्ले में खोने की संभवाना है। उधर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी कमल हासन के बयान की आलोचना की है।

विवेक ओबेरॉय ने लिखा कि, प्रिय कमल सर, आप एक महान कलाकार हैं। जैसे कला का कोई धर्म नहीं होता, वैसे ही आतंक का भी कोई धर्म नहीं होता। आप कह सकते हैं कि गोडसे एक आतंकवादी था, आप? हिंदू 'क्यों निर्दिष्ट करेंगे? क्या इसलिए कि आप वोटों की तलाश में मुस्लिम बहुल इलाके में थे? विवेक ओबेराय ने आगे ट्वीट करके कहा कि कृपया सर, एक छोटा-सा कलाकार एक महान कलाकार से कहना चाहता है कि इस देश को मत बांटो, हम एक हैं। जय हिंद'।

बता दें कि, कमल हासन ने अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान कहा कि पहला हिंदू आतंकवादी नाथूराम गोड़से था। वहीं से आतंकवाद की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए यह नहीं कह रहा हूं क्योंकि यह मुस्लिम बहुल इलाका है। मैं इसलिए यह कह रहा हूं क्योंकि गांधी की प्रतिमा सामने है। हासन ने कहा कि मैं गांधी का ग्रेट ग्रांडसन हूं। मैं यहां उनकी हत्या के लिए न्याय मांगने आया हूं। मेरे दिल को चोट पहुंची है और मैं कहना चाहता हूं कि मैं सच्चा भारतीय हूं और कोई भी सच्चा भारतीय चाहेगा कि देश में शांति बने रहे और देश में समानता रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+