बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, श्रीपद नाइक उत्तरी गोवा से लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा़ ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्उ न्होंने कहा कि उत्तरी गोवा से श्रीपद नाइक, मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर , रीवा से जनार्दन मिश्रा और जबलपुर से राकेश सिंह उम्मीदवार होंगे। इससे पहले बिहार के लिए भी आज उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। इससे पहले होली की शाम बीजेपी ने 185 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने आज 11 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। इसके पहले बीजेपी ने 36 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। बीजेपी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की तीन सीट, तेलंगाना की 6 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की एक और केरल की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बता दें कि देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होने हैं।
2014 में आई थी 282 सीटें
इस बार लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 23 मई को होगी। उत्तर प्रदेश, बंगाल और बिहार में सभी सात चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होंगी, जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 मार्च है। भाजपा ने साल 2014 के चुनाव में 282 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। उसने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications