मोदी 'नपुंसक' हैं जो गुजरात दंगों को नहीं रोंक सके: सलमान खुर्शीद

BJP criticizes Salman Khurshid for his derogatory remark over Modi
फर्रूखाबाद। केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी को 'नपुंसक' कहे जाने पर भाजपा नेताओं ने खुर्शीद की कड़ी निंदा की है। खुर्शीद ने गुजरात दंगों के दौरान मोदी की भूमिका पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने की तमन्‍ना रखने वाला व्‍यक्ति नरसंहार के दौरान क्‍यों कुछ नहीं कर पाया।

इस पर भाजपा नेताओं ने खुर्शीद की निंदा करते हुए कहा है कि उनकी टिप्‍पणी अभद्र है। सच तो यह है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। गुजरात के मंत्री जय नारायण व्‍यास का कहना है कि यह कांग्रेस नेताओं की हताशा को दर्शाता है कि वह किस तरह मोदी के बढ़ते हुए कद के सामने बेबस हैं।

वहीं भाजपा नेता सुधांशु मित्‍तल ने कहा है कि यह टिप्‍पणी उन लोगों ने की है जो कि खुद को पढ़ा लिखा और सभ्‍य कहते हैं।

हालांकि खुर्शीद ने मोदी का नाम नहीं लिया और उन्‍हें दंगों का दोषी भी नहीं ठहराया। खुर्शीद ने अपने बयान में कहा था कि ' हम आपको लोगों की हत्‍या का दोषी नहीं मानते हैं, लेकिन कुछ लोग आते हैं, हमला करते है और चले जाते हैं। आप मुख्‍यमंत्री पद पर होते हुए भी कुछ नहीं कर पाते हैं। आप 'नपुंसक' हो। क्‍योंकि आप हत्‍याएं नहीं रोंक सके।

इसके पहले खुर्शीद ने आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों को भी गंदा और बदबूदार कहा था। मोदी के संबंध में खुर्शीद ने एक और टिप्‍पणी की थी जिसमें उन्‍हें 'कुएं का मेंढक कहा था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+