बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, कहा-हिटलर की फौज में थे सोनिया गांधी के पिता
नई दिल्ली। पद्मश्री के लिए चुने गये पाकिस्तानी से भारतीय बने मशहूर गायक अदनान सामी के पिता को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सवाल उठाये जाने पर भाजपा ने पलटवार किया। बीजेपी ने सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता मुसोलिनी एवं हिटलर की फौज में काम नहीं करते थे। बीजेपी ने कहा कि, सामी को इस पुरस्कार के लिए अत्यधिक योग्य बताया है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सामी की मां नौरीन खान भारतीय हैं और जम्मू से हैं। उन्होंने कांग्रेस पर जम्मू-कश्मीर की मुस्लिम महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस, आप और लिबरल्स को सिर्फ वैसे ही मुसलमान पसंद हैं जो पीएम मोदी, सुप्रीम कोर्ट और सेना को गाली देते हैं। उन्होंने कहा, 'देशद्रोहियों के लिए इकरार और अच्छे मुसलमानों के लिए इनकार। जो देशद्रोह का काम करे, यासीन मलिक, याकूब मेमन, अफजल गुरु, बुरहान वानी इन सब के लिए इकरार। जो अच्छे काम करके आगे बढ़े उनके लिए इनकार, ये कैसी बात है?
कांग्रेस द्वारा अदनान सामी के पिता पर 1965 के भारत के खिलाफ युद्ध में भाग लेने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवादी अफजल गुरु के बेटे, बुरहान वानी, पाकिस्तानी गवर्नर सलमान तासीर के पुत्र आदि के मामले में पिता एवं पुत्र को अलग अलग करके देखती है लेकिन अदनान सामी के मामले में एक करके देखती है। उन्होंने पलट कर सवाल किया कि क्या श्रीमती सोनिया गांधी के पिता मुसोलिनी एवं हिटलर की फौज में काम नहीं करते थे। क्या श्रीमती गांधी को भारतीय नागरिकता के लिए कभी इसलिए रोका गया।
पात्रा ने आगे कहा, 'इससे एक बात साबित होती है कि ये जो लिबरल्स, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस वाले और तौहीन बाग वाले हैं, इन्हें केवल एक ही प्रकार के मुसलमान पसंद हैं, जो मुसलमान मोदी को, सर्वोच्च न्यायालय को, भारत की सेना और सरकार को गाली देते हैं।' बता दें कि सामी को पद्म श्री दिए जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह कहकर सवाल उठाया था कि जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी, उसे यह सम्मान क्यों।












Click it and Unblock the Notifications