UP में गरमाई 'मोदी की चाय' तो बिहार में चीनी कम: सर्वे

सर्वे के मुताबिक यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी को 40, कांग्रेस को 11, एसपी को 14 बीएसपी 13, जबकि AAP और अन्य को 1-1 सीटें मिलेंगी। इसी सर्वे को जब जनवरी में कराया गया था तो उसके मुकाबले उन्हें अब 5 सीटों का फायदा हुआ है। जबकि बिहार में 3 सीटों का नुकसान भी झेलना पड़ा है।
इस सर्वे के मुताबिक बिहार में बीजेपी को 21, जेडीयू को 9 और आरजेडी को 5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एलजेपी को 1 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं। 2 सीटें अन्य को मिल सकती हैं। वहीं इस बात की भी जानकारी मिली है कि अगर बिहार में आरजेडी-कांग्रेस-एलजेपी मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो बीजेपी की सीटें 16 तक आ सकती हैं। इस सर्वे से पता चला है कि बिहार में मोदी की लहर तो दौड़ रही है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है जबकि जेडीयू को भारी नुकसान होता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications