कोटा में बच्चों की मौत: BJP ने बनाई चार सांसदों की जांच समिति, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

कोटा। राजस्थान में कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का मालमा सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र में आने वाले इस हॉस्पिटल में पिछले एक माह में करीब 91 नवजात शिशुओं की मौत हो चुकी है। इस मामले की जांच के लिए राजस्थान सरकार ने पहले ही आदेश दिए हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक अस्पताल में शिशु मृत्यु की खतरनाक संख्या को देखने के लिए चार सांसदों वाली समिति का गठन किया है।

तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश

तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश

गौरतलब है कि जेके अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिसम्बर माह में बच्चों की मौतों का आंकड़ा 77 से बढ़कर 91 हो गया है। बीते सप्ताह ही 12 बच्चों के सांसों की डोर टूटी है। साल 2019 में यहां 940 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले में जांच के लिए बीजेपी समिति में लोकसभा सांसद जसकौर मीणा, लॉकेट चटर्जी और भारती पवार और राज्यसभा सांसद कांता कर्दम शामिल को शामिल किया गया है। जेपी नड्डा ने समिति को तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

ओम बिरला ने सरकार से किया था आग्रह

ओम बिरला ने सरकार से किया था आग्रह

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जो कोटा से सांसद हैं उन्होंने भी रविवार को शिशुओं की मौत पर चिंता व्यक्त की थी और राज्य सरकार से संवेदनशीलता के साथ काम करने का आग्रह किया था। इसके इलावा ओम बिरला ने जेके अस्पताल का दौरा भी किया और वहां के मरीजों से भी बात की। रविवार को उन्होंने अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं और उपकरणों की कमी का मामला उठाया इसके अलावा उन्होंने खराब पड़ी मशीनों को 15 दिनों में बदलने का भी आदेश दिया था।

अस्पताल में नहीं है ज्यादा सुविधाएं

अस्पताल में नहीं है ज्यादा सुविधाएं

राजस्थान चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि जेके लोन अस्पताल में कई कमियां उजागर हुई हैं। इनमें साफ सफाई, वार्डों में संक्रमण और आईसीयू में ऑक्सीजन अपर्याप्त आपूर्ति व महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की कमी आदि शामिल हैं। जेके लोन अस्पताल कोटा के प्रशासन को नवजात गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) के लिए ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने के साथ- साथ अस्पताल में आवश्यक उपकरणों के लिए निवदा प्रकिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 130 करोड़ भारतीय हिंदू वाले बयान को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ FIR

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+