दिल्ली चुनाव के बाद अब राज्यसभा में लगेगा BJP को झटका, कम हो जाएंगे इतने सांसद

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को अधिक सीटें मिल सकती हैं। अप्रैल में राज्यसभा में खाली हो रहे 51 रिक्त पदों में ज्यादा सीटें भाजपा और कांग्रेस को मिलने की संभावना है। भाजपा के लिहाज से ये काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्यसभा में उनके पास बहुमत नहीं है। 245 सदस्यीय सदन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के संख्या बल में भी इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि, दोनों दलों को सदस्यों की कुल संख्या के मामले में नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

51 सांसदों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

51 सांसदों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

नवीन पटनायक की पार्टी बीजद ओडिशा की तीन में से दो सीटों हासिल कर सकती है जबकि एक बीजेपी को जा सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश में सभी चार सीटें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के खाते में जा सकती हैं। बीजेपी हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी एक-एक सीट हासिल कर सकती है। वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस के 46 सदस्य हैं।

बीजेपी को मिल सकती हैं 13 सीटें

बीजेपी को मिल सकती हैं 13 सीटें

कांग्रेस को आगामी चुनावों में 10 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस के 11 सदस्य अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। राज्यसभा में खाली होने वाली सीटों की बात करें तो महाराष्ट्र से सात सीट खाली हो रही है जबकि तमिलनाडु से 6 सीट खाली हो रही है। पश्चिम बंगाल और बिहार से 5-5 सीट खाली हो रही है। जबकि आंध्र प्रदेशऔर गुजरात से 4-4 सीटें खाली हो रही हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा से तीन-तीन सीटें रिक्त हो रही हैं।

कांग्रेस को मिल सकती हैं 10 सीटें

कांग्रेस को मिल सकती हैं 10 सीटें

राज्यसभा में बहुमत ना होने के बाद भी भाजपा ने महत्वपूर्ण बिल पेश किए हैं और उनको अन्य दलों की मदद से पास कराने में कामयाब रहे हैं, जिनमें बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की अहम भूमिका रही है। राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 82 है और उनको आगामी चुनाव में 13 सीटों मिल सकती हैं। भाजपा के 18 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या 245 है।

दोबारा राज्यसभा जा सकते हैं रामदास आठवले

दोबारा राज्यसभा जा सकते हैं रामदास आठवले

इसके अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ से 2-2 सीटें खाली हो रही हैं। वहीं, असम, मणिपुर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीट रिक्त हो रही हैं। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी महाराष्ट्र से दो सदस्यों को राज्यसभा भेज सकती है। जबकि शिवसेना एक और एनसीपी-कांग्रेस 2-2 सदस्यों को राज्यसभा भेज सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास आठवले दोबारा राज्यसभा के लिए चुने जा सकते हैं।

राबड़ी देवी को उम्मीदवार बना सकती आरजेडी

राबड़ी देवी को उम्मीदवार बना सकती आरजेडी

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को पांच में से चार सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि अगर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीताराम येचुरी को मैदान में उतारती है तो पार्टी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेगी। वहीं, बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) -बीजेपी गठबंधन को तीन और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को दो सीटें मिलेंगी। वहीं भाजपा की संख्या दो से घटकर एक हो सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि राजद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उम्मीदवार बना सकतीहै। तमिलनाडु में छह सीटों के लिए होने वाले चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को तीन-तीन सीटें मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+