कट्टरपंथियों को किनारे कर देगी जनता: नीतीश कुमार

कुछ ही महीनों पहले भाजपा से अलग होने वाले नीतीश ने कहा कि ऐसे लोग जो कई अलग अलग क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं, वह हमारे साथ आएंगे। उन्होने कहा कि वामदलों ने कई अलग अलग पार्टियों के साथ राज्य सरकार बनाने में गठबंधन किया है।सभी दल औपचारिक रूप से कब सामने आएंगे पर नीतीश का कहना है कि हमने इस पर कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया है।
कहा जा रहा है कि एनडीए से अलग होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकेगी, वहीं नीतीश का मानना है कि आम चुनाव में जनता कट्टरपंथी नेताओं को किनारे करेगी।
बिहार में 27 अक्टूबर को हुई 'हुंकार रैली' में नरेंद्र मोदी ने नीतीश का नाम लिए बिना उन पर जमकर हमले बोले थे और कहा था कि वह प्रधानमंत्री बनना चाहते थे, इसलिए उन्होने भाजपा का साथ छोड़ दिया, वहीं सर्वे भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं, अभी तक आये सर्वे में भाजपा को बिहार में 16 से 23 सीटें जीतते हुए दिखाया जा रहा है। जबकि जदयू को सिर्फ दस सीटों पर ही बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications