केजरीवाल ने स्याही फेंकने वाले नचिकेता को बताया मोहरा

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता और खुद को अन्ना हजारे का समर्थक बताने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाता सम्मेलन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर काली स्याही फेंकी। खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले नचिकेता वालनेकर नामक इस व्यक्ति ने खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में हंगामा खड़ा कर दिया और उसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने उसे वहां से बाहर निकाला।
नचिकेता का कहना था कि केजरीवाल ने अन्ना को धोखा दिया है। हालांकि बीजेपी ने नचिकेता से पलड़ा झाडा़ औऱ कहा कि वह भाजपा का कभी सदस्य था पिछले तीन साल से वह पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है। भाजपा नेता वी. के. मल्होत्रा ने इस पर कहा, "वे कांग्रेस की बी टीम हैं। हम अपनी तरफ से किसी व्यक्ति द्वारा पेंट फेंके जाने की पुष्टि नहीं करते।"












Click it and Unblock the Notifications