अमित शाह की रैली 'फ्लॉप शो', बीजेपी करती है ब्लैक आउट और ब्लैकमेलिंग: टीएमसी
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की पश्चिम बंगाल रैली को फ्लॉप शो करार दिया है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी बंगाल में एक और फ्लॉप शो आयोजित किया था। फ्लॉप मीटिंग के बाद बीजेपी बहाने ढूंढ रही है। तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया 'बीजेपी ने अभी बंगाल में एक और फ्लॉप शो समाप्त कर लिया है।

फ्लॉप बैठक के बाद बीजेपी बहानों की तलाश कर रही है। वे कह रहे हैं कि उनकी बैठक ब्लैक आउट कर दी गई थी। बीजेपी क्या करती है ब्लैक आउट और ब्लैकमेलिंग। मीडिया का अपमान मत करो। सब दिखाया गया था। हम बीजेपी को चुनौती देते हैं। या तो वे इसे साबित करें या इस्तीफा दें।'
शनिवार को अपनी 25 मिनट की स्पीच में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बनर्जी के सत्ता से बाहर करने के लिए वह राज्य के प्रत्येक जिले का दौरा करेंगे। इसके अलावा शाह ने एनआरसी के मुद्दे पर भी ममता और कांग्रेस पर निशाना साधा था। एनआरसी के बाद से यह उनकी पहली बंगाल यात्रा थी।












Click it and Unblock the Notifications