'दिल्ली में BJP के पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं...', सीएम के बंगले को '7-स्टार' बताने पर AAP का पलटवार

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में लागत को लेकर एक बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने हैं। सीएम आवास को '7 स्टार' कहे जाने पर 'आप' ने पलटवार किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि लोग बच्चों के भविष्य और स्कूलों में बुनियादी ढांचे की कमी के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के पास दिखाने के लिए कोई काम नहीं है। मुझे बीजेपी नेताओं पर दया आती है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली सीएम आवास के निर्माण में लागत को लेकर एक बार फिर निशाने पर लिया है। भाजपा ने दिल्ली सीएम आवास को '7 स्टार' बताया है। बता दें कि दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय द्वारा पिछले साल 2023 में उपराज्यपाल को सौंपी गई एक "तथ्यात्मक रिपोर्ट" के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के नवीनीकरण पर कुल 52.71 करोड़ रुपये की लागत आई।

Former deputy CM Manish Sisodia

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगले को लेकर विवाद जारी है क्योंकि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दरअसल, 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित इस बंगले पर आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल का कब्जा था।

केजरीवाल पर सीएम आवास को लेकर कथित भ्रष्टचार के आरोपों पर आम आदम पार्टी ने पलटवार किया है। आदमी पार्टी नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "अरविंद केजरीवाल एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने लिए घर बनाया है, लेकिन देश भर के लोग पूछ रहे हैं कि स्कूल कहां हैं। भाजपा को एक घर पर कुछ करोड़ रुपये खर्च करने की चिंता है, लेकिन उन्होंने स्कूलों के लिए आए हजारों करोड़ रुपये लूट लिए हैं। वह पैसा कहां है?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+