येदियुरप्पा ने मंदिर में की पूजा अर्चना, बोले 17 मई को हम सरकार बनाएंगे

Recommended Video

    Karnataka Election : Yedurappa ने डाला Vote, Voting से पहले किया बड़ा दावा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने लोगों से भारी संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की है। येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक के लोग सिद्धारमैया सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह बड़ी संख्या में बाहर आए और भाजपा को वोट दें। मैं कर्नाटक के लोगों को इस बात का भरोसा दिलाया हूं कि मैं उन्हें बेहरत प्रशासन दुंगा।

    yediyurappa

    मतदान शुरू होने से पहले येदियुरप्पा ने अपने घर पर पूजा पाठ की इसके बाद मंदिर में भी दर्शन करने के लिए गए। येदियुरप्पा ने कहा कि आज का दिन पवित्र है और हर किसी को मतदान के लिए बाहर आना चाहिए। उन्होंने इस बात का भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी को 150 से अधिक सीटें हासिल होंगी और हम प्रदेश में 17 मई को नई सरकार का गठन करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने भी भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित तौर पर मतदान फीसद बढ़ेगा क्योंकि लोग सिद्धारमैया सरकार को कर्नाटक से बाहर करना चाहते हैं, बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए आएंगे।

    आपको बता दें कि आज कर्नाटक की 222 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों का भविष्य आज के मतदान पर निर्भर है। चुनाव के नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी क्या कर्नाटक की जनता एक बार फिर से सिद्धारमैया सरकार मपर अपना भरोसा जताती है, या फिर भाजपा को फिर से पीएम मोदी का जादू देखने को मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+