'कुत्ते ने नहीं खाया तो राहुल गांधी ने वही बिस्किट कार्यकर्ता को दिया', वायरल Video पर जमकर हो रहा है विवाद

Rahul Gandhi Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इस वीडियो में राहुल गांधी ने एक समर्थक को कुत्ते का बिस्किट दिया था। जिसपर अब विवाद हो रहा है।

इस वीडियो को लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि, 'इसमें राहुल गांधी कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते नहीं खाया तो उन्होंने वही बिस्किट कार्यकर्ता को दे दिया।'

Rahul Gandhi Video

राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद

भारत जोड़ो न्याय यात्रा द्वारा अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, राहुल गांधी झारखंड में यात्रा के दौरान एक कुत्ते के पिल्ले को दुलारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी बिस्कुट का पैकेट मांगते हैं और पिल्ले को बिस्किट देते नजर आ रहे हैं।

उस समय कई समर्थक गांधी परिवार के सामने उनसे बात करने और सेल्फी लेने के लिए खड़े दिख रहे हैं। हालांकि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल गांधी किसी समर्थक को कुत्ते का बिस्किट देते हुए नहीं दिख रहे हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा ट्वीट किए गए वायरल वीडियो में, राहुल गांधी स्पष्ट रूप से एक व्यक्ति को वो बिस्किट देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे कुत्ते के पिल्ले नहीं खाया था। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसके कारण भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपने समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे।

Recommended Video

    कुत्ते ने नहीं खाया तो राहुल गांधी ने वही बिस्किट कार्यकर्ता को दिया,Video पर जमकर हो रहा है विवाद

    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- वो मुझे बिस्किट नहीं खिला पाए...!

    कभी कांग्रेस से जुड़े रहे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और उनका परिवार उन्हें 'बिस्किट नहीं खिला सकता'। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मुझे असमिया और भारतीय होने पर गर्व है। मैंने खाना खाने से इनकार कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।''

    बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ''अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहां राहुल गांधी अपनी यात्रा में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने अपने कार्यकर्ता को दे दिया।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+