हरियाणा में वोटों के लिये 'इंसान' बनेंगे अमित शाह!
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने अपने कई ऑफीशियल कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं और पर्सनल प्रोग्राम कैंसल। इस वक्त उनका फोकस महाराष्ट्र और हरियाणा पर है। इन दोनों राज्यों को जीत दिलाने के लिये अमित शाह अब 'इंसान' बनने की तैयारी में हैं! अरे चौंकिये मत या फिर हमें गरियाइये मत... इसमें कोई शक नहीं कि अमित शाह एक भले और सच्चे इंसान हैं, लेकिन जिस इंसान की हम बात कर रहे हैं वो थोड़ा अलग है।

हम बात कर रहे हैं हरियाणा के एक बड़े संगठन डेरा सच्चा सौदा की, और उसके प्रमुख राम रहीम की, जिनके विचारों में रमने के बाद लोग अपना सरनेम 'इंसान' रख लेते हैं। अमित शाह अपना नाम 'अमित शाह इंसान' रखेंगे या नहीं, यह तो वक्त का तकाजा है, लेकिन डेरा प्रमुख से नजदीकियां जरूर बढ़ायेंगे और इसके प्रयास उन्होंने शुरू भी कर दिये हैं।
क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार
असल में हालिया उप-चुनावों में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अमित शाह हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन-रात एक करने के क्रम में डेरा सच्चा सौदा का समर्थन हासिल करने के लिए डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह से मिलेंगे। जानकारों का कहना है कि मुलाकात का वक्त तय होना है। दोनों के बीच मुलाकात तो होगी।
ध्यान रहे कि भाजपा प्रमुख से पहले पार्टी के हरियाणा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पंजाब के उद्योग मंत्री के करीबी संजय गर्ग ने डेरा प्रमुख से मुलाकात कर चुनाव में समर्थन मांगा था। इस मुलाकात का कुल मिलाकर पॉजिटिव नतीजा रहा।
दलितों में असर
जानने वाले जानते हैं कि सिरसा डेरा प्रमुख का हरियाणा की करीब तीन दर्जन सीटों पर तगड़ा असर है। उनका दलितों के बीच में तो बहुत असर है। बहरहाल, इस बात को समझने की जरूरत है कि कांग्रेस भी डेरा प्रमख से समर्थन मांग रही है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा की योजना डेरा से समर्थन मांग उनके समर्थकों का चुनाव में साथ हासिल करना है। इससे पहले डेरा ने कभी भी भाजपा को समर्थन नहीं दिया है।
बाबा एक्टर भी
महत्वपूर्ण है कि कुछ समय पहले खबर आई थी। डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम एक्टर बनने जा रहे हैं। डेरा चीफ अब एक हिंदी मूवी ला रहे हैं। फिल्म में वे खुद लीड रोल कर रहे हैं। मूवी का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। यह मूवी अगले साल जनवरी तक रिलीज हो जाएगी। इसमें एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई मलयाली फिल्मों और हिंदी सीरियलों में काम किया है। मूवी में पांच-छह गाने होंगे, जो डेरा चीफ ने खुद लिखे और गाए हैं। मूवी के अधिकतर हिस्सों को सिरसा और कुछ हिस्सों को साउथ इंडिया में शूट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications