भाजपा की आजम खान को अजीबो-गरीब चुनौती
लखनऊ। एएमयू में राजा महेंद्र प्रताप के जन्मदिन को मनाने को लेकर भाजपा और अन्य पार्टियों के बीच अभी तीखी बयानबाजियों का दौर अभी थमा भी नहीं था कि भाजपा ने एक बार फिर से नयी बयानबाजी का दौर शुरु कर दिया। भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अब सपा नेता आजम खान को ताजमहल में नमाज पढ़ने की चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि अगर आजम में दम है तो ताजमहल में नमाज पढ़कर दिखाए।

वाजपेयी ने यह बयान आजम द्वारा ताजमहल को वक्फ संपत्ति घोषित करने की मांग पर दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि पहले की वक्फ संपत्तियों को तो संभाल नहीं पा रहे हैं और ताजमहल मांग रहे हैं। यही नहीं वाजपेयी ने गायों पर भी विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में गायें घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं।
वहीं आजम खान ने भी वाजपेयी पर पलटवार करते हुए कहा कि ताजमहल से होने वाली आमदनी पर अल्पसंख्यकों का हक है। इसका इस्तेमाल अल्पसंख्यकों को तालीम देने पर होना चाहिए। साथ ही उन्होंने भाजपा वाले पहले अपनी दिमाग की पहले सफाई कर लें बाद में गंगा सफाई अभियान शुरु करें।












Click it and Unblock the Notifications