बिहार चुनाव: बीजेपी चुनाव समिति की बैठक जारी, बचे हुए उम्मीदवारों का नाम होगा फाइनल

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और जेडीयू में गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है। जिसके मुताबिक जेडीयू 122 और बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी ने अपने कोटे से वीआईपी पार्टी को 11 सीटें देने का ऐलान किया है। इस बीच शनिवार को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई, जो अभी मुख्यालय में जारी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी भी पहुंचे।

bjp

दरअसल बीजेपी उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। अब बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए बीजेपी मुख्यालय में बैठक जारी है। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में बाकी के उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया जाएगा।

LJP छोड़ चुकी है साथ
आपको बता दें कि पहले जेडीयू, बीजेपी और रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी का गठबंधन था, लेकिन हाल ही में एलजेपी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद बीजेपी ने महागठबंधन से अलग हुए मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी से हाथ मिला लिया, तो वहीं जेडीयू ने जीतन राम मांझी को अपना साथी चुना है।

तीन चरणों में होंगे चुनाव
आपको बता दें कि बिहार में इस बार तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। जिसमें पहला चरण 28 अक्टूबर को है। इसके बाद दूसरा चरण तीन नवंबर और तीसरा 7 नवंबर को होगा। इसके बाद 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। कोरोना वायरस की वजह से इस बार कई नियमों में बदलाव हुए हैं। जिस वजह से बड़ी रैलियां नहीं हो पाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+