BJP Candidates List: लद्दाख सीट से जामयांग नामग्याल का टिकट कटा, जानिए भाजपा ने किसे दिया मौका

Lok Sabha Elections 2024: लद्दाख में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने इस बार मौजूदा सांसद को टिकट ना देकर एक अन्य वरिष्ठ बीजपी कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। बीजेपी मुख्यालय की ओर जारी एक पत्र के मुताबिक लद्दाख सीट पर इस बार ताशी ग्यालसन को मौका दिया गया है।

बीजेपी के नए कैंडिडेट एडवोकेट ताशी ग्यालसन वर्तमान में लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह के अध्यक्ष हैं। इस बार संसदीय सीट के वह प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और आखिरकार भाजपा ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

BJP Candidates List

दरअसल, मार्च के पहले सप्ताह में लद्दाख संसदीय सीट के लिए बुलाई गई एक अहम बैठक में आंतरिक मतदान कर तीन उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया।

जामयांग त्सेरिंग नामग्याल साल 2019 में लद्दाख सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते थे। उन्होंने रिकॉर्ड 11000 वोटों से जीत दर्ज की थी। जामयांग ने लंबे वक्त तक लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बनाने के लिए काम किया।

जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से 370 को खत्म किया और लद्दाख को अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाया था तब संसद में नामग्याल ने विपक्षी दलों पर भड़कते हुए भाषण दिया था। इस भाषण में उन्होंने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के इतिहास, वर्तमान हालात समेत विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष पर बड़ा हमला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+